Skip to main content

जाने आपकी स्किन किस टाइप की है

महिलाएं अपने सौंदर्य के प्रति काफी सतर्क रहती हैं और अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए नित नए-नए सौंदर्य प्रसाधन का इस्तेमाल करती रहती हैं | अब सभी सौंदर्य प्रसाधन सभी स्त्रियों पर समान रूप से सही प्रभाव डालें, यह जरुरी नहीं होता | क्योंकि सभी स्त्रियों या पुरुषों की त्वचा एक जैसी नहीं होती, बल्कि सभी की त्वचा अलग-अलग प्रकार की होती है | यदि एक बार यह जानकारी हो जाए, कि आपकी त्वचा का ‘प्रकार’ क्या है तो उसी के अनुरूप आप सौंदर्य प्रसाधनों का इस्तेमाल करके अपनी त्वचा की देख-भाल कर सकते हैं तथा अपनी सुंदरता में चार चाँद लगा सकते हैं |
स्किन सामान्यतया चार प्रकार की होती है-
  1. सामान्य त्वचा (Normal Skin)
  2. तैलीय त्वचा (Oily Skin)
  3. मिश्रित त्वचा (Mixed Skin)
  4. रुखी त्वचा (Dry Skin)
अब आइये इनके बारे में डिटेल में जानते हैं और इनकी पहचान कैसे की जाती है |

1. सामान्य त्वचा Normal Skin & Care Tips

ऐसी त्वचा बहुत कम लोगों की होती है | यह त्वचा चमकदार, साफ, आकर्षक होती है | न इसमें तेल अधिक होता है, न ही यह रुखी होती है | मौसम का कुछ-कुछ असर इस त्वचा पर जरुर होता है | ऐसे में फेस पैक लगाकर त्वचा की देखभाल करें | सर्दियों में अगर त्वचा रुखी लगे तो जो फेस पैक रुखी त्वचा के लिए होते हैं, उन्हें अपनाएं और यदि त्वचा गर्मियों में तैलीय लग रही है तो तैलीय त्वचा वाले फेस पैक लगाएं |
त्वचा संबंधी देखभाल के लिए सर्वप्रथम त्वचा की प्रकृति पहचानना जरुरी होता है | सामान्य त्वचा की पहचान का तरीका यह है कि प्रातःकाल उठकर चेहरे पर टिश्यू पेपर से दबाव दें | पेपर में यदि न ज्यादा तेल, न खुश्की दिखाई दे तो यह सामान्य त्वचा है |

2. तैलीय त्वचा Oily Skin & Care Tips

जब मांसपेशियां अधिक तेल पैदा करती हैं, तब हमारी त्वचा तैलीय होती है | इस प्रकार की त्वचा पर हमेशा तेल की परत नजर आती है, चेहरा ऐसे चमकता है मानो कोल्डक्रीम लगा रखी हो | इस प्रकार की त्वचा पर झुर्रियां नहीं पड़ती | ऐसी त्वचा वाले स्त्री-पुरुष जल्दी बूढ़े नहीं लगते | इस प्रकार की त्वचा की देखभाल न की जाए तो त्वचा के अनेक रोग हो जाते हैं, जैसे मुंहासे, खुले रोमछिद्र और झाइयां इत्यादि | ऐसी त्वचा वालों को दिन में चार-पांच बार मुंह धोना चाहिए | चेहरे का तेल कम करने के लिए चंदन का पैक लगाना चाहिए | इस त्वचा को छाछ से धोने पर निखार आता है |
तैलीय त्वचा की एक सामान्य पहचान यह है कि इस त्वचा पर मुंहासो की अधिकता बहुत होती है | टिश्यू पेपर से पोंछने पर पेपर पर बहुत चिकनाहट आ जाती है | तैलीय त्वचा हमेशा चमकती-सी दिखाई देती है |

3. मिश्रित त्वचा Mixed Skin & Care Tips

जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि इस त्वचा में सभी प्रकार की त्वचा का मिश्रण होता है | इस प्रकार की त्वचा में माथे, नाक और ठोड़ी पर अंग्रेजी के ‘T’ अक्षर की तरह होता है | गाल रूखे-रूखे होते हैं | इस प्रकार की त्वचा को दिन में 2-3 बार पानी से धोएं, गालों पर अच्छी कोल्ड क्रीम लगाएं, फिर जिस तरह त्वचा लगे उसी तरह फेस पैक लगाएं |
इस प्रकार की त्वचा की पहचान यह है कि टिश्यू पेपर को चेहरे पर हल्का सा टच करने पर कहीं चिकनाहट दिखाई देगी व कहीं खुश्की |

4. रुखी त्वचा Dry Skin & Care Tips

इस तरह की त्वचा वाली स्त्रियां मुंहासे, झाइयों व खुले रोम-छिद्रों से बची रहती हैं | इस तरह की त्वचा पर मेकअप काफी देर तक टिका रहता है, परंतु इस त्वचा में अपनी कोई चमक नहीं होती | इस पर झुर्रियां उम्र से पहले आ जाती हैं | अगर इस त्वचा का ध्यान न रखा जाए तो इस पर सफेद चकत्ते हो जाते हैं व त्वचा ख़राब हो जाती है | ऐसी त्वचा वालों को स्क्रबर का प्रयोग कभी नहीं करना चाहिए | रात को कोल्ड क्रीम से मालिश करनी चाहिए | अंडे के पीले भाग में 2 बूंद जैतून का तेल डालकर हफ्ते में एक बार फेस पैक लगाएं | मॉइस्चराइजर का प्रयोग अधिक करें |
रुखी त्वचा को जब टिश्यू पेपर से पोंछा जाता है तो पेपर में प्रायः रूखापन व लकीरें सी दिखाई देती हैं | रुखी त्वचा वालों का चेहरा प्रायः खिंचा-खिंचा सा रहता है |
उपरोक्त प्रयोग के अतिरिक्त भी अपनी त्वचा के प्रकार को जानने के लिए निम्नलिखित तरीके प्रयोग में लाए जा सकते हैं |
  • सर्वप्रथम अपना सिर पीछे की ओर थोड़ा सा झुकाकर आइने में देखें ताकि बालों के आगे आने से रोम छिद्रों को देखने में कोई भी रूकावट न हो | प्रातः अपनी त्वचा पर निगाह डालें और देखें कि आपकी त्वचा कैसी है |
  • आंखों के नीचे के भाग से जबड़ों के किनारे तक अगर आपकी त्वचा में लकीरें दिखाई देती हैं और त्वचा कसी हुई दिखाई देती है तथा रोम छिद्र नजर नहीं आते तो इसका आशय है कि आपकी त्वचा ‘रुखी’ है |
  • अपने होठों को चुंबन की मुद्रा में मोड़ें | यदि आपके मुंह के आस-पास गालों पर आड़ी लकीरें दिखाई देती हैं और होठों को सामान्य स्थिति में लाने पर वे गायब हो जाती हैं तो इसका मतलब है कि आपकी त्वचा में पानी की कमी है यानी वह नमी रहित है, लेकिन यह जरुरी नहीं कि उसमें तेल की कमी हो | यदि आपके रोमछिद्र दिखाई देते हैं और आपकी त्वचा की रंगत संतरे के छिलके के रंग की है तो अपना चेहरा धोएं और दो-तीन मिनट तक इंतजार करें, अब आप अपनी त्वचा आइने पर दबाएं | यदि आपको धब्बा दिखाई दे तो आपकी त्वचा तैलीय है |
  • रूखे गालों और तैलीय टी जोन (माथे और नाक के बीच का भाग) के बीच क्रास की तरह लकीरें बनने का मतलब है कि आपकी त्वचा मिश्रित प्रकार की है |
इस प्रकार अपनी सुविधानुसार किसी भी प्रयोग को आजमाकर अपनी त्वचा के बारे में सही राय बनाई जा सकती है | अपनी त्वचा के बारे में जानकर एंव उसके अनुरूप मेकअप करके न केवल अपनी सुंदरता का लोहा मनवाया जा सकता है, बल्कि अपनी कुशलता और काबिलियत से लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर विवश भी किया जा सकता है |

Comments

Popular posts from this blog

तेलीय त्वचा और चेहरे के लिए घरेलू उपाय

तेलीय त्वचा चमकदार, मोटी और हल्के रंग की होती हैं | स्किन की बाहरी परत से अतिरिक्त तेल का रिसना ब्लैकहेड (blackhead), वाइटहेड (whitehead), पिम्पल (pimple) और स्किन की जलन को बढावा देता हैं | ऑयली स्किन के छिद्र (pores) बड़े होते हैं और स्किन मोटी होती है | ऑयली स्किन को मेन्टेन रखना थोड़ा मुश्किल होता है | ऑयली स्किन और ऑयली फेस के मुख्य कारण हैं Oily Skin And Face Ke Pramukh Karan 1. जेनेटिक्स  (Genetics ke karan oily skin ka hona)  :  तेलीय त्वचा के लिए मुख्य कारण जेनेटिक्स हैं | आपके परिवार में तेलीय त्वचा पायी जाती हैं तो परिवार के सभी सदस्य की तेलीय त्वचा होने की सम्भावना से इनकार नहीं किया जा सकता हैं | 2. स्किन केयर प्रोडक्ट्स (Skin Care Products) का अधिक इस्तेमाल करना | 3. चिकनी साफ़ त्वचा पर क्लेंसिंग या स्क्रबिंग के लिए स्किन केयर प्रोडक्ट्स का अधिक इस्तेमाल करने से भी आपकी त्वचा, तेलीय त्वचा में बदल जाती है | 4. मौसम का बदलना:  गर्मी के मौसम में गर्मी ( heat ) और ह्यूमिडिटी ( humidity ) के कारण त्वचा पर आयल का बनना बढ़ जाता हैं | सर्दी के दिनों में...

चेहरा साफ करने के उपाय

त्वचा को साफ़ करने   (face ko clean kaise kare in hindi)  से आप का चेहरा दमक उठेगा और ऐसा लगेगा जैसे की रंग सुधर गया है| इस तरह साफ़ करे आप के त्वचा को:  भाप (steaming) द्वारा : एक कित्तली में पानी डाल के गरम करे और जब भाप निकलने लगे तो चेहरे पर कित्टली को फेरे और त्वचा को भाप लगे| साथ में रुई का टुकड़ा रखे और चेहरे को घिसते रहिये| भाप लगने से मरे हुए कोशिका ढीले हो जायेंगे और रुई के अन्दर चिपक कर निकल जायेंगे| अगर त्वचा पर तेल बहुत जमा हो गया है और मृत कोशिका भी है तो आप अल्कोहल (आइसोप्रोपिल अल्कोहल) का उपयोग कर सकते है| रुई को भिगो के त्वचा पर फेरे, रुई काला होता जाएगा| यह प्रयोग कभी कभी ही करे क्योंकि यह तेल बिलकुल निकाल देता है| कुमारी याने एलो वेरा, मुल्तानी मिटटी और बेसन का मिश्रण से त्वचा घिसे| यह प्राकृतिक तरीके से त्वचा साफ़ कर देती है|  खाने का सोडा का उपयोग करे| इस में पानी मिला के पेस्ट बनाये और दो तीन बूँद हाइड्रोजन पेरोक्साइड या तो सिरका मिला के त्वचा को अच्छी तरह से घिसे तो त्वचा साफ़ हो जाएगा|  मुल्तानी मिटटी और निम्बू का मिश्रण से भ...