Ayurvedic Beauty Tips Fair And Glowing Skin In Hindi – लगातार कास्मेटिक्स के प्रयोग और प्रदूषण से चेहरे की चमक फीकी पड़ जाती है | समाधान आपकी रसोई में ही मौजूद हैं | कुछ आसान घरेलू उपचारों से आप अपनी त्वचा की खोई हुई कांति लौटा सकती हैं | ये सभी कारगर होने के साथ – साथ कोई नुक्सान भी नहीं पहुचाते | हालाकि आप इनके बारे हो सकता है कि पहले से ही जानती है, लेकिन फिर भी इनके महत्व को देखते हुए हम इसे आपके लिए फिर लेकर आये हैं – स्किन में निखार और चमक लाने के लिए 1. चेहरे से झाइ और मुंहासे (Jhainyan And Pimples) के दाग मिटाने के लिए तुलसी की पत्तियों को पीसकर उबटन लगाएं | लगातार प्रयोग से दाग ख़त्म होंगे | त्वचा संबंधी रोगों के लिए भी तुलसी बड़ी गुणकारी है | तुलसी के पत्तों के साथ पकाया हुआ तिल का तेल त्वचा संबंधी रोगों में फायदेमंद होता है | 2. डार्क सर्किल्स (Dark Circles) की समस्या है तो आलूबुखारे का लेप आंखों के नीचे लगाएं, फायदा मिलेगा | आलूबुखारा चेहरे की चमक बरक़रार रखने में भी मददगार होता है | इसका गूदा चेहरे पर लगाने से त्वचा की कांति बनी रहती है | 3. कच्चे पपीते का ग...