Skip to main content

त्वचा के लिए दादी के 19 नुस्खे

चमकदार त्वचा पाने के कुछ कारगर उपाय :

  • पानी – पर्याप्त मात्रा में पानी पीजिए, क्योंकि आपके शरीर की गंदगी को बाहर निकालता है. जिससे Body में नए सेल्स बनते हैं.
  • रोज 1-2 Glass जूस पीने से आपकी त्वचा को भीतर से पोषण मिलता है.
  • निम्बू – प्रतिदिन निम्बू का उपयोग खाने में सलाद के साथ करें, या निम्बू पानी पिएँ.
    निम्बू आपके शरीर में Vitamin C की कमी नहीं होने देगा, जो आपकी त्वचा के लिए बहुत लाभदायक है.
  • खाना – समय से खाना खाएँ, और कब्ज न हो इस बात का ध्यान रखें क्योंकि कब्ज होने पर आपकी त्वचा में कभी भी निखार नहीं आ सकता है.
  • आलू के छिलके – अगर आपके चेहरे में मुहांसे हैं, तो आलू को उबाल लें… आलू के छिलकों को मुहांसे वाले स्थानों में लगाएँ.
    आपके मुंहासे खत्म हो जायेंगे.
    • टमाटर – टमाटर के रस में रुई को भिंगाकर दाग-धब्बों पर लगाएँ, इससे दाग-धब्बे मिट जायेंगे.
    • शहद – त्वचा में कसाव लेन के लिए शहद से चेहरे पर मसाज करना फायदेमंद होता है.
      मसाज करने के बाद चेहरे को गुनगुना पानी से धो लीजिए.
    • Sunscreen लोशन – Sun Glasses और Sunscreen लोशन का उपयोग अपनी त्वचा को धूप से बचाने के लिए जरुर करें.
    • लाल चन्दन  – चोट का निशान हटाने के लिए लाल चन्दन को पानी में घिसकर लगाएँ.
      लगातार 20-25 दिन चोट के निशान वाले स्थान पर लाल चन्दन लगाने से आपको फर्क खुद नजर आने लगेगा.
    • हल्दी पाउडर – खड़ी हल्दी लें उसे महीन पाउडर बना लें, फिर हल्दी पाउडर, बेसन और मलाई को मिलाकर Paste तैयार कर लें.
      Paste को 10-15 minute तक चेहरे में लगा रहने दें, फिर अपने चेहरे को पानी से धो लें.
    • चन्दन पाउडर  – चन्दन पाउडर में एक चम्मच निम्बू का रस और टमाटर का रस मिलाकर Paste बना लें.
      इसे चहरे में लगाने के बाद थोड़ी देर के लिए छोड़ दें, फिर पानी से मुँह धो लें. चन्दन Pimples और Allergy नाशक होता है.
    • दाल – प्रतिदिन दाल खाएँ, दाल खाने से शरीर में नई कोशिकाएँ बनती है, जिससे त्वचा में निखार आता है.
    • अनार खाने से चोट जल्दी भरती है, और साथ हीं आपकी त्वचा में लालिमा आती है.
    • केला – केले को मैश लें, फिर उसमें शहद और निम्बू के कुछ बून्द मिला लें.फिर इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें. उसके बाद चेहरा धो लें.
    • Scrub – सप्ताह में 2 बार अपने चेहरे को Scrub करें.
    • Green Tea – साधारण चाय पीने के बजाए Green Tea पिएँ. यह आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है.
    • तनावमुक्त रहिए क्योंकि तनावमुक्त रहे बिना आप चमकदार त्वचा नहीं पा सकते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

दमक उठे चेहरा आपका आयुर्वेदिक टिप्स से

Ayurvedic Beauty Tips Fair And Glowing Skin In Hindi –   लगातार कास्मेटिक्स के प्रयोग और प्रदूषण से चेहरे की चमक फीकी पड़ जाती है | समाधान आपकी रसोई में ही मौजूद हैं | कुछ आसान घरेलू उपचारों से आप अपनी त्वचा की खोई हुई कांति लौटा सकती हैं | ये सभी कारगर होने के साथ – साथ कोई नुक्सान भी नहीं पहुचाते | हालाकि आप इनके बारे हो सकता है कि पहले से ही जानती है, लेकिन फिर भी इनके महत्व को देखते हुए हम इसे आपके लिए फिर लेकर आये हैं – स्किन में निखार और चमक लाने के लिए 1. चेहरे से झाइ और मुंहासे (Jhainyan And Pimples) के दाग मिटाने के लिए तुलसी की पत्तियों को पीसकर उबटन लगाएं | लगातार प्रयोग से दाग ख़त्म होंगे | त्वचा संबंधी रोगों के लिए भी तुलसी बड़ी गुणकारी है | तुलसी के पत्तों के साथ पकाया हुआ तिल का तेल त्वचा संबंधी रोगों में फायदेमंद होता है | 2. डार्क सर्किल्स (Dark Circles) की समस्या है तो आलूबुखारे का लेप आंखों के नीचे लगाएं, फायदा मिलेगा | आलूबुखारा चेहरे की चमक बरक़रार रखने में भी मददगार होता है | इसका गूदा चेहरे पर लगाने से त्वचा की कांति बनी रहती है | 3. कच्चे पपीते का ग...

अनचाहे बालों को कैसे हटायें

अवांछित बालों को हटाने के कुछ उपाय 1. यदि आपके हाथ-पैरों के बाल मुलायम हैं तो वैक्सिंग सबसे अच्छा उपाय है, इससे धीरे-धीरे बालों का उगना कम हो जाएगा | 2. वैक्सिंग करने से पहले क्लींजिंग मिल्क या कच्चे दूध से त्वचा को पोंछ लें | 3. वैक्सिंग करने के लिए साफ धुले चाकू द्वारा गर्म वैक्स त्वचा पर बालों की उपज वाली दिशा में लगाकर उस पर पतले कपड़े की पट्टी रखकर दबाएं ताकि वह त्वचा के साथ चिपक जाए | अब पट्टी को जड़ की विपरीत दिशा में खींच लें | बाल पट्टी पर चिपक जाएंगे | 4. बाजार से अच्छे ब्रांड का ही वैक्स लें | वैक्स के डिब्बे को गर्म पानी से भरे बर्तन में रखकर ही पिघलाया जाता है | 5. वैक्सिंग यदि सर्दियों में करनी हो तो धूप में बैठकर करें और गर्मी में करें तो ए.सी. या पंखे के नीचे बैठकर करें | 6. वैक्सिंग के बाद त्वचा कसी हुई-सी लगती है, अतः त्वचा पर लैनोलीन युक्त क्रीम अथवा स्किन टानिक द्वारा हल्की मालिश करें | 7. यदि आपके चेहरे पर बाल बहुत हैं तो आप फेस स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं | फेस स्क्रब बाजार में भी उपलब्ध हो जाते हैं | आप घर पर भी फेस स्क्रब बना सकते हैं | 8. यद...