Skip to main content

अनचाहे बालों को कैसे हटायें

अवांछित बालों को हटाने के कुछ उपाय

1. यदि आपके हाथ-पैरों के बाल मुलायम हैं तो वैक्सिंग सबसे अच्छा उपाय है, इससे धीरे-धीरे बालों का उगना कम हो जाएगा |
2. वैक्सिंग करने से पहले क्लींजिंग मिल्क या कच्चे दूध से त्वचा को पोंछ लें |
3. वैक्सिंग करने के लिए साफ धुले चाकू द्वारा गर्म वैक्स त्वचा पर बालों की उपज वाली दिशा में लगाकर उस पर पतले कपड़े की पट्टी रखकर दबाएं ताकि वह त्वचा के साथ चिपक जाए | अब पट्टी को जड़ की विपरीत दिशा में खींच लें | बाल पट्टी पर चिपक जाएंगे |
4. बाजार से अच्छे ब्रांड का ही वैक्स लें | वैक्स के डिब्बे को गर्म पानी से भरे बर्तन में रखकर ही पिघलाया जाता है |
5. वैक्सिंग यदि सर्दियों में करनी हो तो धूप में बैठकर करें और गर्मी में करें तो ए.सी. या पंखे के नीचे बैठकर करें |
6. वैक्सिंग के बाद त्वचा कसी हुई-सी लगती है, अतः त्वचा पर लैनोलीन युक्त क्रीम अथवा स्किन टानिक द्वारा हल्की मालिश करें |
7. यदि आपके चेहरे पर बाल बहुत हैं तो आप फेस स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं | फेस स्क्रब बाजार में भी उपलब्ध हो जाते हैं | आप घर पर भी फेस स्क्रब बना सकते हैं |
8. यदि आपके चेहरे पर काले बाल बहुत दिखाई देते हैं तो आप ब्लीचिंग द्वारा उन्हें सुनहरा कर सकती हैं | इससे चेहरा भद्दा भी नहीं लगेगा | ब्लीचिंग चाहे चेहरे पर हो या हाथ-पैरों पर, ब्लीच करने के 24 घंटे तक आप धूप के संपर्क में कदापि न आएं |
9. आज-कल एक आधुनिक पद्धति भी प्रचलित है, इलेक्ट्रोलाइसिस | इसके द्वारा भी अवांछित बालों से छुटकारा पाया जा सकता है | इस विधि से उपचार किसी कुशल ब्यूटीशियन से ही करवाएं |
10. वैक्सिंग के बाद एंटीसेप्टिक लोशन या क्रीम अवश्य लगाएं |
11. कई बार वैक्सिंग के बाद, गंदा कपड़ा काम में लेने की वजह से त्वचा पर दाने निकल आते हैं | यदि 24 घंटे बाद भी ये दाने न जाएं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं |
12. आटे और बेसन में नीबू की कुछ बूंदे मिलाकर उससे हाथ-पैरों की मालिश करें | नए उगने वाले बाल, कोमल व हल्के रहेंगे | खीरे का रस भी ब्लीच का काम करता है |
13. घर में वैक्स तैयार करने के लिए 250 ग्राम चीनी में तीन नीबू का रस या दो चम्मच सिरका डालकर पिघला लें | आपका घरेलू वैक्स तैयार है |
14. पांच चम्मच शहद में एक चम्मच नीबू का रस हल्की आंच पर लगभग 30 मिनट पकाएं | इसे आंच से उतारकर थोड़ी सी गिल्सरीन मिलाकर ठंडा होने दें | आपका वैक्स तैयार है |
15. घरेलू वैक्स की एक विधि और भी है कि आठ भाग चीनी की चाशनी बनाकर उसमे एक नीबू का रस, एक भाग सरसों का तेल और दो भाग पानी मिलाकर हल्की आंच पर लगभग आधे से पौन घंटे तक पकाएं | जब घोल कत्थई रंग का होने लगे तो आंच से उतारकर ग्लिसरीन मिलाकर ठंडा होने दें |
16. चूंकि घरेलू वैक्स पूर्ण रूप से सुरक्षित होता है, इसलिए इसका कोई भी साइड इफेक्ट नही होता | वैक्सिंग के बाद गर्म पानी से हाथ-पैर अच्छी तरह धो लें | बादाम/जैतून का तेल लगा लें |
17. यदि आप वैक्सिंग न करना चाहें तो ब्यूटी पार्लर में जाकर थ्रैडिंग से भी बाल हटवाए जा सकते हैं |
18. बगलों के बाल निकालने के लिए रेजर के अलावा वैक्सिंग सबसे अच्छा तरीका है | इससे बालों के बढ़ने की सम्भावना कम हो जाती है | वैक्सिंग से त्वचा रुखी हो जाए व सूज जाए तो नारियल के तेल को हल्का गर्म करके लगाएं |
19. यदि आपके होठों के ऊपर ज्यादा बाल हैं तो थ्रैडिंग से नियमित बाल निकलवा लें |
20. लिप और लोवर लिप के बालों को हटाने के लिए बेसन, सरसों का तेल, चुटकी-भर हल्दी व कच्चा दूध मिलाकर उबटन की तरह लगाया जाए तो बाल निकल जाएंगे व उगने वाले बाल हल्के रंग के होंगे |
21. बेसन में आधा चम्मच हल्दी और सरसों का तेल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं | सूखने पर हल्के हाथ से रगड़ दें | फिर कुनकुने पानी से नहा लें | नियमित प्रयोग से बाल कम हो जाएंगे |

Comments

Popular posts from this blog

दमक उठे चेहरा आपका आयुर्वेदिक टिप्स से

Ayurvedic Beauty Tips Fair And Glowing Skin In Hindi –   लगातार कास्मेटिक्स के प्रयोग और प्रदूषण से चेहरे की चमक फीकी पड़ जाती है | समाधान आपकी रसोई में ही मौजूद हैं | कुछ आसान घरेलू उपचारों से आप अपनी त्वचा की खोई हुई कांति लौटा सकती हैं | ये सभी कारगर होने के साथ – साथ कोई नुक्सान भी नहीं पहुचाते | हालाकि आप इनके बारे हो सकता है कि पहले से ही जानती है, लेकिन फिर भी इनके महत्व को देखते हुए हम इसे आपके लिए फिर लेकर आये हैं – स्किन में निखार और चमक लाने के लिए 1. चेहरे से झाइ और मुंहासे (Jhainyan And Pimples) के दाग मिटाने के लिए तुलसी की पत्तियों को पीसकर उबटन लगाएं | लगातार प्रयोग से दाग ख़त्म होंगे | त्वचा संबंधी रोगों के लिए भी तुलसी बड़ी गुणकारी है | तुलसी के पत्तों के साथ पकाया हुआ तिल का तेल त्वचा संबंधी रोगों में फायदेमंद होता है | 2. डार्क सर्किल्स (Dark Circles) की समस्या है तो आलूबुखारे का लेप आंखों के नीचे लगाएं, फायदा मिलेगा | आलूबुखारा चेहरे की चमक बरक़रार रखने में भी मददगार होता है | इसका गूदा चेहरे पर लगाने से त्वचा की कांति बनी रहती है | 3. कच्चे पपीते का ग...

त्वचा के लिए दादी के 19 नुस्खे

चमकदार त्वचा पाने के कुछ कारगर उपाय : पानी  – पर्याप्त मात्रा में पानी पीजिए, क्योंकि आपके शरीर की गंदगी को बाहर निकालता है. जिससे Body में नए सेल्स बनते हैं. रोज 1-2 Glass जूस पीने से आपकी त्वचा को भीतर से पोषण मिलता है. निम्बू –  प्रतिदिन निम्बू का उपयोग खाने में सलाद के साथ करें, या निम्बू पानी पिएँ. निम्बू आपके शरीर में Vitamin C की कमी नहीं होने देगा, जो आपकी त्वचा के लिए बहुत लाभदायक है. खाना  – समय से खाना खाएँ, और कब्ज न हो इस बात का ध्यान रखें क्योंकि कब्ज होने पर आपकी त्वचा में कभी भी निखार नहीं आ सकता है. आलू के छिलके  – अगर आपके चेहरे में मुहांसे हैं, तो आलू को उबाल लें… आलू के छिलकों को मुहांसे वाले स्थानों में लगाएँ. आपके मुंहासे खत्म हो जायेंगे. टमाटर  – टमाटर के रस में रुई को भिंगाकर दाग-धब्बों पर लगाएँ, इससे दाग-धब्बे मिट जायेंगे. शहद –  त्वचा में कसाव लेन के लिए शहद से चेहरे पर मसाज करना फायदेमंद होता है. मसाज करने के बाद चेहरे को गुनगुना पानी से धो लीजिए. Sunscreen लोशन  – Sun Glasses और Sunscreen लोशन का उपयोग अपनी त्व...