Skip to main content

दमक उठे चेहरा आपका आयुर्वेदिक टिप्स से


Ayurvedic Beauty Tips Fair And Glowing Skin
Ayurvedic Beauty Tips Fair And Glowing Skin In Hindi – लगातार कास्मेटिक्स के प्रयोग और प्रदूषण से चेहरे की चमक फीकी पड़ जाती है | समाधान आपकी रसोई में ही मौजूद हैं | कुछ आसान घरेलू उपचारों से आप अपनी त्वचा की खोई हुई कांति लौटा सकती हैं | ये सभी कारगर होने के साथ – साथ कोई नुक्सान भी नहीं पहुचाते | हालाकि आप इनके बारे हो सकता है कि पहले से ही जानती है, लेकिन फिर भी इनके महत्व को देखते हुए हम इसे आपके लिए फिर लेकर आये हैं –

स्किन में निखार और चमक लाने के लिए

1. चेहरे से झाइ और मुंहासे (Jhainyan And Pimples) के दाग मिटाने के लिए तुलसी की पत्तियों को पीसकर उबटन लगाएं | लगातार प्रयोग से दाग ख़त्म होंगे | त्वचा संबंधी रोगों के लिए भी तुलसी बड़ी गुणकारी है | तुलसी के पत्तों के साथ पकाया हुआ तिल का तेल त्वचा संबंधी रोगों में फायदेमंद होता है |
2. डार्क सर्किल्स (Dark Circles) की समस्या है तो आलूबुखारे का लेप आंखों के नीचे लगाएं, फायदा मिलेगा | आलूबुखारा चेहरे की चमक बरक़रार रखने में भी मददगार होता है | इसका गूदा चेहरे पर लगाने से त्वचा की कांति बनी रहती है |
3. कच्चे पपीते का गूदा चेहरे पर रगड़ने से कील, मैल व अन्य दाग-धब्बे (Dark Spot) दूर हो जाते हैं | इससे त्वचा में निखार आता है और वह कोमल और लावण्युक्त (Soft And Glowing) हो जाती है |
4. गाजर का रस, टमाटर का रस, संतरे का रस और चुकंदर का रस को लगभग बराबर मात्रा में मिलाकर रोजाना पीने से चेहरे के दाग, मुंहासे और झाइयां मिट जाएंगी |
5. त्वचा के पोषण के लिए टमाटर (Tomato) बहुत अच्छा है | टमाटर के गूदे में बेसन मिलाकर चेहरे पर मलें | सूखने के बाद इसे गर्म पानी से धो दें | चेहरे पर चमक आ जाएगी |
6. जायफल को कच्चे दूध में पीसकर एक-दो घंटे के लिए चेहरे पर लगाने से मुंहासों में तुरंत फायदा मिलता है |
7. एक चम्मच मूंगफली के तेल में एक चम्मच नीबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से ब्लैकहेड्स और पिंपल्स (Blackheads And Pimples) से बचाव होता है |
8. कच्चे आलू को कद्दूकस करके चेहरे पर लगाने से झुर्रियां (Fine-lines) खत्म होती हैं |
9. चंदन पाउडर को गुलाबजल के साथ मिलाकर चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाएं | सूख जाने पर पानी से धो लें | रोजाना प्रयोग से चेहरे की त्वचा चमक (Face Skin Glows) जाएगी |
10. अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव (Sensitive) है तो मेथी के पत्तों को पीसकर सुबह-सुबह चेहरे पर लगाएं और हल्के गुनगुने पानी से धो लें | त्वचा की कांति भी बरक़रार रहेगी और एलर्जिक रिएक्शंस (Allergic Reactions) से भी आप बची रहेंगी |
11. चेहरे पर झाइयां हों तो पुदीने के जूस में हल्दी पाउडर मिलाकर 20-30 मिनट के लिए लगाएं | सूख जाने पर पानी से साफ करें | इसके बाद चेहरे पर मॉयस्चराइजर लगाएं | लगातार प्रयोग से फायदा मिलेगा |
12. पके हुए केले को मसलकर उसमें एक चम्मच ग्लिसरीन मिलाकर अच्छी तरह फेटें | इस मिश्रण को चेहरे व गर्दन पर लगाएं | सूखने पर इसे मास्क की तरह ऊपर से नीचे की दिशा में निकालें | ऐसा करने से त्वचा में कसाव के साथ-साथ चमक भी आएगी |

Comments

Popular posts from this blog

अनचाहे बालों को कैसे हटायें

अवांछित बालों को हटाने के कुछ उपाय 1. यदि आपके हाथ-पैरों के बाल मुलायम हैं तो वैक्सिंग सबसे अच्छा उपाय है, इससे धीरे-धीरे बालों का उगना कम हो जाएगा | 2. वैक्सिंग करने से पहले क्लींजिंग मिल्क या कच्चे दूध से त्वचा को पोंछ लें | 3. वैक्सिंग करने के लिए साफ धुले चाकू द्वारा गर्म वैक्स त्वचा पर बालों की उपज वाली दिशा में लगाकर उस पर पतले कपड़े की पट्टी रखकर दबाएं ताकि वह त्वचा के साथ चिपक जाए | अब पट्टी को जड़ की विपरीत दिशा में खींच लें | बाल पट्टी पर चिपक जाएंगे | 4. बाजार से अच्छे ब्रांड का ही वैक्स लें | वैक्स के डिब्बे को गर्म पानी से भरे बर्तन में रखकर ही पिघलाया जाता है | 5. वैक्सिंग यदि सर्दियों में करनी हो तो धूप में बैठकर करें और गर्मी में करें तो ए.सी. या पंखे के नीचे बैठकर करें | 6. वैक्सिंग के बाद त्वचा कसी हुई-सी लगती है, अतः त्वचा पर लैनोलीन युक्त क्रीम अथवा स्किन टानिक द्वारा हल्की मालिश करें | 7. यदि आपके चेहरे पर बाल बहुत हैं तो आप फेस स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं | फेस स्क्रब बाजार में भी उपलब्ध हो जाते हैं | आप घर पर भी फेस स्क्रब बना सकते हैं | 8. यद...

त्वचा के लिए दादी के 19 नुस्खे

चमकदार त्वचा पाने के कुछ कारगर उपाय : पानी  – पर्याप्त मात्रा में पानी पीजिए, क्योंकि आपके शरीर की गंदगी को बाहर निकालता है. जिससे Body में नए सेल्स बनते हैं. रोज 1-2 Glass जूस पीने से आपकी त्वचा को भीतर से पोषण मिलता है. निम्बू –  प्रतिदिन निम्बू का उपयोग खाने में सलाद के साथ करें, या निम्बू पानी पिएँ. निम्बू आपके शरीर में Vitamin C की कमी नहीं होने देगा, जो आपकी त्वचा के लिए बहुत लाभदायक है. खाना  – समय से खाना खाएँ, और कब्ज न हो इस बात का ध्यान रखें क्योंकि कब्ज होने पर आपकी त्वचा में कभी भी निखार नहीं आ सकता है. आलू के छिलके  – अगर आपके चेहरे में मुहांसे हैं, तो आलू को उबाल लें… आलू के छिलकों को मुहांसे वाले स्थानों में लगाएँ. आपके मुंहासे खत्म हो जायेंगे. टमाटर  – टमाटर के रस में रुई को भिंगाकर दाग-धब्बों पर लगाएँ, इससे दाग-धब्बे मिट जायेंगे. शहद –  त्वचा में कसाव लेन के लिए शहद से चेहरे पर मसाज करना फायदेमंद होता है. मसाज करने के बाद चेहरे को गुनगुना पानी से धो लीजिए. Sunscreen लोशन  – Sun Glasses और Sunscreen लोशन का उपयोग अपनी त्व...